

नर्मदापुरम / शहर में वुधवार दोपहर में पेट्रोल पंप पर बाइको की भीड़ लगी रही एवं पेट्रोल लेने वालों को ₹50 का एक बाइक में पेट्रोल दिया जा रहा था। इस संबंध में हमने युसूफ अली और एंड के संचालक से जब बात की तो उन्होंने कहा कि आज डीजल का स्टॉक हमारा लिमिट था, शाम को हमारे पास डीजल, पेट्रोल का टेंकर आया। उसके बाद हमने सुचारू रूप से डीजल एवं पेट्रोल बांटना शुरू कर दिया। डीजल, पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, रिजर्व स्टाक होने पर पेट्रोल मात्रा में दिया गया जिससे सभी को पेट्रोल मिल सके । जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू भी दोपहर में युसूफ अली एंड सन पेट्रोल पंप पर पहुंची और उन्होंने पेट्रोल, डीजल की स्टॉक को चैक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि डीजल, पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में है और आगे भी मिलेगा, किसी भी अपवाह पर आप ध्यान ना दें।

