नर्मदापुरम / वुधवार दिनांक 25/03/26 को प्रधान डाकघर नर्मदापुरम द्वारा प्रधान डाकघर नर्मदापुरम में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र मे बम धमाके करने संबन्धित पत्र थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे प्रेषित किया गया था। उक्त पत्र की गंभीरता को भांपते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा जिला नर्मदापुरम के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. कंचन सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा BDDS (बम पहचान एवं निरोधक दस्ता) टीम, डॉग स्क्वाड एवं सायबर टीम द्वारा मौके पर जाकर पोस्ट मास्टर रामाशीश सिंह के साथ मिलकर प्रधान डाकघर नर्मदापुरम का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एवं किसी भी संदिग्ध वस्तु का होना नहीं पाया गया। उक्त संबंध मे पोस्ट मास्टर-रामाशीश सिंह, प्रधान डाकघर नर्मदापुरम से चर्चा की गयी, जिन्होने बताया कि उक्त email रिजनल पासपोर्ट कार्यालय (RPO) भोपाल से प्राप्त हुआ था, जिन्होंने लोकल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए थे। उक्त संबंध में पुलिस बल लगातार सतर्कता और निगरानी रख रहा है।

