
माखननगर / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाजसेवा समिति द्वारा ग्राम गूजरवाड़ा में संस्कार केंद्र की स्थापना की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य भगवानदास यादव की उपस्थिति में फीता काटकर संस्कार केन्द्र का शुभारंभ किया गया। संस्था प्रमुख नीतिराज सिंह यादव ने बताया संस्कार शब्द का मूल अर्थ है “शुद्धिकरण”। संस्कार का अभिप्राय उन धार्मिक कृतियों से है जो किसी व्यक्ति को अपनी समुदाय का पूर्ण रूप से योग सदस्य बनाना। उसके शरीर, मन और मस्तिष्क को सामाजिक समरसता के प्रति जोड़ना। यदि आज हम अपने बच्चों को संस्कारवान नहीं बनाएंगे तो आने वाले पीढ़ी अपने मार्ग से भटक जायेगी और उसका दुष्परिणाम सामने आने लगेगा। इसी तर्ज पर हमारी संस्था ने अपने गांव के बच्चों के लिए संस्कार केन्द्र खोला गया है। जिससे हम बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देकर उनका भविष्य उज्जवल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर विशेष सहयोगी के रूप में नीतिराज सिंह यादव, सुरेश यादव, भगवानदास यादव, गेंदालाल यादव, नवनीत यादव, वीरेंद्र यादव मानागांव, सतीश यादव कोटगांव, नवांकुर संस्था उपाध्यक्ष श्रीमती रीता नीतिराज सिंह यादव, मनोज परसाई सचिव, रामकृष्ण यादव कोषाध्यक्ष सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

