नर्मदापुरम / आज दिनांक 25/3/26 दिन वुधवार को महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत हब फार एम्पावरमेंट आफ वुमन की संभागीय स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एक निजी रेस्टॉरेंट में किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया के द्बारा HUB की कार्यविधि, उद्देश्य तथा हब के अंतर्गत महिलाओं को दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी गई। संयुक्त संचालक नर्मदापुरम श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी के द्धारा बाल विवाह रोकथाम, महिला सशक्तिकरण योजनाओं तथा हब की अगामी वर्षा 2026-27 की कार्ययोजना के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक संचालक, समस्त परियोजना अधिकारी, एम्स से डा. पाण्डेय, पर्यवेक्षक, वन स्टाप सेंटर प्रशासक तथा स्टाफ उपस्थित रहा।

