नर्मदापुरम / जब से ईरान इजरायल अमेरिका का युद्ध शुरू हुआ है सभी देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। क्योंकि जो भी ईंधन खाड़ी देशों से आता है उसमें ईरान भी सबसे बड़े तेल भंडार तेल एवं गैस भंडार का निर्यातक है। युद्ध को 1 महीने होने को है लेकिन कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है अपने वर्चस्व की लड़ाई में दिन-रात में मिसाइलें से हमला कर रहे हैं। होर्मूज स्ट्रेट को जब से ईरान ने किसी भी देश के जहाज को तेल ले जाने से मना कर दिया है और अपने कब्जे में ले रखा और धमकी भी कि कोई अगर इस क्षेत्र से निकलेगा तो उसके जहाज नष्ट कर दिए जाएंगे, जिस वजह से संकट और गहरा रहा है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर गैस वितरकों को उचित निर्देश दे रहे हैं उसके बावजूद भी सूत्रों के अनुसार आज भी सिलेंडर बिना नम्बर वालों को कालाबाजारी में मिल रहे हैं। प्रश्न उठता है कि कालाबाजारी कौन कर रहा है यह कालाबाजारी वाले सिलेंडर कहां से आ रहे हैं।

