
नर्मदापुरम / दिनांक 03/03/2026 को फरियादी लीलाबाई पति लाल सिहं उम्र 48 साल निवासी ग्राम श्यामपुरा थाना सिद्दीकगंज की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 30/2026 धाराः 296(b),115(2),351(3), 103(1),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिता रावत के निर्देश एवं एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा एक आरोपी बद्री जामले पिता जान्या उर्फ जानसिहं जामले उम्र 40 साल निवासी ग्राम श्यामपुरा थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था । प्रकरण में अन्य आरोपियों घटना दिनांक से फरार थे। जिन्हे थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधा पर आरोपी 01.अजय पिता बद्री उम्र 23 साल 02. आरोपी भुरसिंह पिता बद्री जामले उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है एवं दो विधि विरोध बालकों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त प्रकरण को चिन्हित कर विवेचना कार्यवाही जा रही है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह बघेल, प्र.आर. धमेन्द्र ठाकुर, प्र.आर. अमरपाल राणावत,प्र.आर. राकेश अहिरवार, आरक्षक काव सिंह रावत, आरक्षक सुरेन्द्र राणा, आरक्षक जीवन जामले, आर. राकेश डावर, आरक्षक हरिश डोडियार, आर. राहुल मांझी, आरक्षक राजेश राजपूत एवं म. आर. सारिका चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

