
इटारसी / कृषि उपज मंडी में चैत नवरात्रि के पावन पर्व पर मंडी प्रांगण स्थित दुर्गा मंदिर में महा आरती की जाएगी साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जायगाआयोजन। 25 मार्च दिन बुधवार को सुबह 11:00 बजे महाआरती की जाएगी इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। आयोजित समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

