इटारसी / जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निलेश शर्मा को सौंपा गया। उक्त ज्ञापन में निम्न मुख्य माँगें रखी गयीं।
– सोसायटी ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च से आगे बढ़ाएँ, ताकि किसान बिना ब्याज के चुका सकें।
– अमेरिकी सोयाबीन आयात पर टैक्स राहत रोकें—स्थानीय किसानों को नुकसान से बचाएँ।
– गेहूँ खरीद ₹4000/क्विंटल की दर से करवाएँ, लागत बढ़ने के कारण।
– बिजली विभाग द्वारा बिना जाँच के किसानों पर चोरी के केस और गाँवों की कटौती रोकें।
– गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति Wonderful करें, दामों में कमी कर राहत दें।
ज्ञापन के अवसर पर प्रमुख रूप से राजकुमार केलु उपाध्याय महासचिव मप्र कांग्रेस कमेटी, हेमू कश्यप जिलाध्यक्ष राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन, पूर्व नपा अध्यक्ष नीलम गाँधी, अशोक जैन, रमेश बामने पूर्व मंडी अध्यक्ष, पंकज राठौर, मयूर जायसवाल, राकेश शर्मा पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष, अभय दुबे, मोहन झलिया, लाली सलूजा, राजेंद्र सिँह, रज्जू तोमर, नरेश चौहान, दिलीप गोस्वामी, धर्मेंद्र मालवीय, अजय टप्पू मिश्रा, विजय कावरे जनपद सदस्य, गुफरान अंसारी राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस, अमित गुप्ता सेवादल जिलाध्यक्ष, मयंक चौरे जिलाध्यक्ष nsui, गौरव गोल्डी चौधरी, सौम्य दुबे, प्रतीक मालवीय, गोल्डी बैस, मो. कादिर लक्की, रंजीत ठाकुर सेवादल, नेहा चावरे महिला कांग्रेस, दीपक धर, रवि अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, चंद्रकांत बहारे, राकेश मालवीय सोनतलाई, अजय अहिरवार, आकाश, एड. नरेंद्र महालहा, एड. आनंद मेहतो, कुशराम, गुमान माडले, अतुल मेहतो, भरत चौरे, आमेर पटेल, प्रेम चौरे, लक्की भदौरिया, दिनेश चौरे, अनिल दुबे, अजय पटेल, कृष्णा चौधरी, हिमांशु चौधरी, शेख हारून, विशाल बड़कुर आदि उपस्थित थे।

