
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 24/03/26 को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम के नेतृत्व में निरी. कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा हमराह स्टाफ के साथ सतरास्ता से इंद्रा चौक होते हुये अस्पताल तिराहे तक रोड पेट्रोलिंग की गयी। दौराने पेट्रोलिंग के पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट किया गया कि रोड पर किए गए अतिक्रम (कूलर, फ्रिज एवं अन्य दुकानों की वस्तुओ) को आमजन के उपयोग मे लायी जा रही रोड से हटाकर अपने प्रतिष्ठान की सीमा में रखना सुनिश्चित किया जावे। यदि उक्त वस्तुएँ आवागमन मे अवरुद्ध करती है, तो संबन्धित प्रतिष्ठान के संचालक के विरुद्ध नियामानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी।

