
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय ने मंगलवार को नर्मदापुरम शहर क्षेत्र का दौरा किया। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कांग्रेस नेता कुलदीप राठौर की माताजी के निधन पश्चात उनके निवास स्थान पर पहुंच कर माता जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात मां नर्मदा जी की परिक्रमा से लौटकर आए पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सैनी के निवास स्थान पर पहुंचकर पुष्प हार एवं श्रीफल भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने साथियों सहित मुस्लिम समुदाय के ईद त्योहार के पश्चात रिजवान खान, शेख पप्पू ,नसीम कुरैशी, फैजान उलहक, गुलाम हैदर, गुलाम मुस्तफा सहित अनेक मुस्लिम कार्यकर्ताओ के निवास स्थान पर पहुंच कर और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के साथ प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश बाथरे, कांग्रेस नेता सूरज तिवारी, परिवहन कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा (टप्पू भैया), अनिल सोनकिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, जितेंद्र गोरेले आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार दी गई।

