
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एस एम खान ट्रॉफी आगामी 26 मार्च से इंदौर में शुरू होगी।अंडर-18 आयु वर्ग में प्रत्येक मैच निर्धारित 50-50 ओवर के खेले जाएंगे।जिसके लिए नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ द्वारा टीम की घोषणा कर दी है नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि जूनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन निर्वेश फौजदार ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर टीम घोषित की है। जिसमें जिला स्तरीय टूर्नामेंट एवं खिलाड़ियों द्वारा पूर्व में किए गए प्रदर्शन को चयन का आधार निर्धारित कर बेहतर से बेहतर टीम बनाने का प्रयास किया है। टीम के कोच तरुण रावत असिस्टेंट कोच चंदन संगोले एवं मैनेजर शफीक खान होंगे। नर्मदापुरम संभाग के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की है।नर्मदापुरम टीम अपना पहला मैच 26 मार्च को शहडोल के खिलाफ खेलेगी। चयनित टीम इस प्रकार है:-
1/शरद चौरे.
2/सिद्धार्थ सिंमैया.
3/अथर्व पटेल.
4/अभिमन्यु तोमर.
5/शिखर देशमुख.
6/प्रियव्रत पटेल.
7/तनिष्क सोलंकी.
8/अथर्व दुबे.
9/अथर्व चौहान.
10/देव तोमर.
11/प्रिंस पटेल.
12/आरफ कुरैशी.
13/अजय सिंह.
14/आकिब खान.
15/युवराज मेहर।

