इटारसी / परियोजना अंतर्गत सेक्टर 3 के वार्ड क्रमांक 15 में सामूहिक रूप से 5 से 6 वर्ष के बच्चों की “ग्रेजुएशन सेरेमनी” का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी के अंतर्गत आंगनवाड़ी में पंजीकृत 5 से 6 साल के बच्चों का विद्यारंभ संस्कार हेतु स्कूल में औपचारिक शिक्षा के लिए प्रवेश हेतु ग्रेजुएशन सेरेमनी का शुभारंभ पंजीकृत बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चतुर्थ मंगलवार को बाल चौपाल अंतर्गत मार्च माह में जन्मे बच्चों का जन्मदिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय सूरज गंज इटारसी के प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार द्वारा RTE अंतर्गत स्कूलों में निशुल्क शिक्षा में प्रवेश दिलाने हेतु अभिभावकों को जानकारी दी गई। प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार भी कराया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राहुल प्रधान द्वारा उपस्थित सभी बच्चों को वॉटर बॉटल उपहार स्वरूप दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उपस्थित अभिभावकों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही ग्रेजुएशन सेरेमनी के बारे में विस्तार से बताया गया। शिक्षिका श्रीमती विनीता दमाड़िया द्वारा सभी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर 5 से 6 वर्ष के बच्चों के अभिभावक शाला के प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार, शिक्षिका विनीता दमाड़िया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता परसाई, दीपा पाराशर, गीता ठाकुर, छाया मेहरा, विमला सैनी, अनीता बोरकर, नेहा गोहल, सहायिका ज्योति गोहिया, लता चोरे, सविता मेहरा, कामिनी पटेल, सरोज मेहरा उपस्थित रही।

