
नर्मदापुरम / ईद पर शानदार व्यवस्थाओं के लिए ईदगाह कमेटी ने जिला एवं पुलिस प्रशासन व नपा परिषद का आभार माना। कमेटी अध्यक्ष अजहर खान ओर विशेष सहयोगी रुवेज पठान ने बताया कि ईदगाह पर हजारों लोग नमाज़ अदा करने आते है। उनको किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए जहां जिला प्रशासन व नगर पालिका ने कलेक्टर के मार्गदर्श ओर निर्देशन में पेय जल, साफ सफाई, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं को बनाने हफ्तों सफल मेहनत की, वही इतने लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस कप्तान ने अपने कंधों पर ली ओर चप्पे चप्पे पर निगरानी की गई, डॉग स्कॉट ओर बम निरोधक दस्ते से ईदगाह ओर आप पास के क्षेत्रों की जांच की गई। किसी भी अप्रिय घटना से ने निपटने के लिए भरी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे ईद का त्यौहार हर्षोल्लास से सम्पन्न हो सका। श्री खान ने बताया कि हर साल दोनों ईद पर ईदगाह कमेटी खिदमत को अंजाम देती आ रही है। ये कमेटी किसी अन्य कमेटी से ज्वाइंट नहीं है। इस कमेटी का रजिस्ट्रेशन वक्फ बोर्ड द्वारा ईदगाह की व्यवस्थाओं के लिए किया गया है। जो दोनों ईद पर अपने काम को अंजाम देती है। रुवेज पठान ने बताया कि इस साल ईदगाह पर शहर काजी अशफाक अली ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष अजहर खान ने आवाम के सामने पिछले तीन साल की आवक ओर जावक का हिसाब दिया ओर शासन, प्रशासन सहित उपस्थित लोगों का आभार माना। श्री पठान ने बताया विदित रहे ईदगाह कमेटी ने जब से अपने हाथ में ईदगाह की व्यवस्थाओं की कमान संभाली है। तब से ईदगाह पर ऐतिहासिक कार्य हुए है। जिनमें सर्व प्रथम ईदगाह पर जानामाज़ (बिछात) खरीदना रही। लगभग 3 लाख से ज्यादा कीमत की ये बिछात खरीदी गई। आज ईदगाह के पास इतने बड़े मजमे के लिए स्वयं की बिछात है। इसमें खास बात ये है कि प्रदेशभर या कही अन्य स्थान पर, नर्मदापुरम की ईदगाह ही एक मात्र ऐसी ईदगाह है जहां स्वयं की बिछात है, अन्य स्थानों पर टेंट की बिछत या स्वयं की लाना होता है। वही मुगल काल से चली आ रही लगभग 200 से 300 साल पुरानी ईदगाह को तोड़कर उसकी जगह नई ईदगाह बनाना भी एक ऐतिहासिक कार्य रहा है। ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष अल्ताफ अली ने बताया हर साल ईदगाह पर व्यवस्थाओं को बनाने में ईद से एक माह पहले से तैयारियां करनी पड़ती है। साफ सफाई, लाइट, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था इसमें शामिल है। कमेटी में विशेष सहयोग, केशियर शाहिद खान, इमरान खान, अफजल शाह, सोनू, आसिफ शाह, रफीक खान, फिरोज खान, जावेद खान, अकरम खान, रशीद खान सहित ईदगाह के नौजवान ओर बच्चों का रहता है।

