सोहागपुर / महिला बाल विकास की अहम योजना विद्याप्रारंभ दिवस मनाया गया। इस दौरान 6 वर्ष की आयु पूर्ण किए हुए बच्चों का स्कूल प्रवेश हेतु प्रमाण पत्र आंगनबाड़ी केंद्र से कार्यकर्ता द्वारा वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता सुमित्रा देवी द्वारा वार्ड के चिन्हित 10 बच्चों को स्कूल प्रारंभ के लिए प्रमाण पत्र वितरण किया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी, सहायिका ललिता अहिरवार, आशा कार्यकर्ता ज्योति अहिरवार, सुभाष वार्ड 2 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीपा अहिरवार, सुनीता अहिरवार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। वार्ड की महिलाएं और बच्चे कौस्तुभ अहिरवार, लोकेंद्र अहिरवार, अनन्या कहार, जान्हवी अहिरवार, शानवी मंडल उपस्थित रही। शासन की बहुत ही अहम योजना है यह। विद्याप्रारंभ योजना से आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ताकि वह स्कूल में यह बता सके कि उसने अनौपचारिक शिक्षा प्राप्त कर ली है और अब वह अपनी शिक्षा शुरू करने हेतु स्कूल में दाखिला ले रहा है।

