नर्मदापुरम / महिला एवं बाल विकास परियोजना नर्मदापुरम शहरी के सेक्टर 04 में आंगनबाड़ी केंद्र 95 में सेक्टर स्तरीय सामूहिक रूप से विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती पूजन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि में वार्ड पार्षद श्रीमती महिमा गौर एवं वार्ड पार्षद पत्नी श्रीमती सरिता ठाकुर और मिशन नींव, रॉकेट लर्निंग से वीरेंद्र किर, जिला समन्वयक पोषण ट्रैकर हेमंत पंथी, प्राथमिक शिक्षक गण के स्वागत अभिनंदन कर कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया। जिसमें सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रकिरण डोले द्वारा उपस्थित सभी अभिभावको एवं बच्चों का अभिवादन किया गया। विद्यारंभ कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी में दी जाने वाली ECCE गतिविधियों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । 5 से 6 वर्ष के बच्चों को विद्यारंभ प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं साहयिकाए भी उपस्थित रही। स्वल्पाहार वितरण एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

