
नर्मदापुरम / महिला एवं बाल विकास विभाग नर्मदापुरम परियोजना शहरी के सेक्टर 01 में आंगनबाड़ी केंद्र बालागंज स्कूल केंद्र क्रमांक 20 में सेक्टर स्तरीय सामूहिक रूप से विद्यारंभ कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती पूजन के साथ , अतिथियों का स्वागत कर किया गया। अतिथि के रूप में अटल बाल पालक एवं अंजुमन स्कूल की प्राचार्या श्रीमती शाहीन अली , वार्ड 4 के पार्षद प्रतिनिधि श्रीमान पूनम मेषकर एवं वार्ड 5 की पार्षद श्रीमती दीपिका राठौर एवं बालागंज स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निखद , महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव , ANM श्रीमती शेख सलमा का स्वागत अभिनंदन कर कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया। जिसमें सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमति श्वेता पटवा मिश्रा द्वारा सभी अभिभावको एवं बच्चों का अभिवादन किया गया। विद्यारंभ कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी में दी जाने वाली ECCE गतिविधियों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । मंगल दिवस अंतर्गत बाल चौपाल के तहत शाला में प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं उपहार भेट किया गया । इसके पश्चात् आंगनवाड़ी के छोटे छोटे बच्चों द्वारा अपना व्यक्तिगत परिचय, कविता, कहानियों की प्रस्तुति दी गई, साथ ही शाला प्रवेशित बच्चों के अभिवावकों ने भी अपने अपने अनुभव बताए।अतिथियों द्वारा अभिभावको को अपने बच्चों को नियमित आंगनवाड़ी भेजने हेतु प्रेरित किया गया एवं 5 से 6 वर्ष के बच्चों को विद्यारंभ प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजूषा दोहरे द्वारा किया गया एवं सेक्टर अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रही। स्वल्पाहार वितरण एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

