
सिवनी मालवा / वार्ड क्रमांक 05, 06, 07, 08, 09, 10 की आंगनबाड़ियों द्वारा विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर दीपक दीक्षित ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के माता-पिता के बाद शिक्षा की पहली नींव आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ही रखी जाती है। वे छोटे-छोटे बच्चों का माता-पिता की तरह ध्यान रखते हुए उन्हें अच्छे संस्कार प्रदान करती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार तैयार करती हैं। वहीं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि देवीदयाल यादव ने कहा कि विद्यारंभ संस्कार, मानव जीवन के 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बच्चों के जीवन में शिक्षा की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि देवी दयाल यादव, दीपक दीक्षित, तुलसीराम कुशवाहा, दुर्गेश उईके,ईश्वर जमींदार, अनुराधा दीक्षित, रचना लहरी, अयूब अली, रवि कुशवाहा, अमित शर्मा अशोक धाकड़ द्वारा हार्दिक दायरे, ओम सैनी, दक्ष जैन, समृद्धि कौशल, नीरव सोनी, शिवांश सोनी, मानविक कुशवाहा एवं नित्यम कुशवाहा सहित अनेक बच्चों का फूल-माला से स्वागत कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही जिन बच्चों का जन्मदिन था, उनका केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आसमां खान सहित सहायिका एवं कार्यकर्ताएं मनीषा गौर, सरिता रघुवंशी, ममता भदौरिया, सविता भारद्वाज, सीमा शेर सिंह कौशल, सोनी कुशवाहा, रचना गौर, शाहीन, पुष्पा शर्मा, सोनिका सोनी, गीता बाई, स्वाति ठाकुर, राधा कुशवाहा, वंदना कुशवाहा, अनिता नागवंशी, रमा मालवीय, वंदना श्रोती, राजकुमारी, अमृता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

