नर्मदापुरम / मंगलवार दिनांक 24 मार्च 2026 को विद्यारंभ समारोह कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास विभाग परियोजना नर्मदापुरम शहरी अंतर्गत सेक्टर 5 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 126 पर आयोजन किया गया। जिसमें नरेंद्र पटेल वार्ड पार्षद 31, श्रीमती वंदना चूटीले पार्षद वार्ड 33, श्रीमती सुषमा खत्री पार्षद वार्ड 29, अटल बाल पलक श्रीमती रजनी यादव, गोविंदपुरा अटल बाल पलक श्रीमती उषा अग्रवाल, अटल बाल पलक श्रीमती सुचित्रा यादव व पीएम श्री स्कूल ग्वालटोली की प्राचार्य श्रीमती आशा मंडले एवं समस्त शिक्षिकाएं महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव, पर्यवेक्षक श्रीमती लता नागराज व सेक्टर की समस्त कार्यकर्ता/ सहायिका नन्हे मुन्ने बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लता नागराज ने किया ।

