
इटारसी / वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में आज सामूहिक बाल चौपाल एवं विद्यारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता सिद्धार्थ महेश आर्य की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में BLO श्रीमती पूजा गौर, रेखा मालवी, ज्योति मढैया एवं सीमा सोनिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही आंगनवाड़ी सहायिकाएं उषा रैकवार, तमीजा बेगम, अंजू एवं अंजलि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का सामूहिक जन्मदिन उत्सव मनाया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था (विद्यारंभ) प्रमाण-पत्र एवं उपयोगी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। बच्चों की मुस्कान और अभिभावकों की खुशी ने आयोजन को अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बना दिया। अधिवक्ता सिद्धार्थ महेश आर्य ने कहा कि बच्चों की शिक्षा ही एक मजबूत समाज की नींव है और इस दिशा में हर संभव प्रयास निरंतर किया जाएगा।

