
नर्मदापुरम / चैत्र नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर राजेंद्र मालवीय मित्र मंडल द्वारा कुलमंडी रोड स्थित मां शैलजा माता मंदिर से श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी खिचड़ी एवं रायते का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मित्र मंडल द्वारा निरंतर शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर प्रसादी वितरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे सेवा और धार्मिक भाव को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस आयोजन में प्रमुख रूप से सुनील कहार, अरविंद दीक्षित, राहुल मीना, सी.एस. ठाकुर, दीपक गोस्वामी, अमोद ठाकुर, शशांक रावत, प्रशांत मालवीय, यश मालवीय, सूर्यकांत गौर मयंक राजपूत, सुनील साहू, मयंक मालवीय, राहुल मीना, रुपेश मालवीय, राज गौर, सुमित मेहरा, प्रदीप गोस्वामी, नरेश गोस्वामी, राज, अनुज, लोकेश मीना, अखलेश मालवीय, डोरीलाल, ओमप्रकाश, वंश राजपूत, अभिषेक राजपूत, विशेष यादव, मयंक सहित अन्य मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं एवं वरिष्ठजनो ने भी शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। मंडल के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन जारी रहेंगे।

