


















नर्मदापुरम / पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन मिथिलेश शुक्ला द्वारा जिले के वार्षिक निरीक्षण के अनुक्रम में मंगलवार दिनांक 24/03/2026 को पुलिस लाइन नर्मदापुरम में जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस ग्राउंड जाकर परेड में आए पुलिस जवानों को उचित दिशा निर्देश दिए। वाहनों के निरीक्षण के दौरान आईजी ने वाहनों को स्टार्ट करवाकर भी देखा। आई जी एवं एस पी ने पुलिस वाहन में बैठकर भी देखा। पुलिस के सभी चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया। पुलिस जवानों द्वारा परेड कर उन्हें सलामी दी गई। परेड के निरीक्षण उपरांत रिबिन काटकर नवनिर्मित जिम का उद्घाटन किया । जिम के उद्घाटन के बाद आई जी श्री शुक्ला जनता दरबार में पहुंचे। जहां पर पुलिस की समस्याओं को सुनकर उन्हें सुधार करने को कहा गया। इस कार्यक्रम के दौरान आईजी मिथिलेश शुक्ला, डीआईजी प्रशांत खरे, पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, यातायात डी एस पी संतोष मिश्रा, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल, निरीक्षक अशीष पवार मौज़ूद रहे।

