

नर्मदापुरम / नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा आज वार्ड क्रमांक 17 में सीसी रोड का कार्य प्रारंभ कराया गया। मशीनरी की पूजन अर्चन के बाद नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि यह सड़क वार्ड के लिए सबसे महत्वपूर्ण थी। इस सड़क के बन जाने से यहां के नागरिकों को सुविधा होगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण कराएं। कार्य प्रारंभ के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के साथ ही विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, कार्य प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी, पार्षद राहुल गौर, सुनील गोरे, कपिल चौहान सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।

