

नर्मदापुरम / सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय एवं परिवहन कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा (टप्पू भैया) के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा एक ज्ञापन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम को सोंपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से नर्मदापुरम जिले में कमशिॅयल वाहनों के फिटनेस नहीं होने के कारण वाहन मालिक बहुत परेशान है एवं कहां जा रहा है कि आपके वाहनों का फिटनेस भोपाल में ए,टी एस में होगा। उपरोक्त विषय में वाहन मालिकों को भोपाल आने-जाने में बहुत खर्च एवं समय बर्बाद होगा। नर्मदापुरम से भोपाल की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है पिपरिया, बनखेड़ी केसला एवं सुख सभा की दूरी लगभग 150 किलोमीटर है । इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय एवं परिवहन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा (टप्पू भैया) ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से यह आग्रह किया कि जब तक नर्मदा पुरम में ए,टी,एस नहीं खुल जाता तब तक कमशिॅयल वाहनों की फिटनेस नर्मदापुरम जिले में ही की जाए। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई ।

