
नर्मदापुरम / थाना सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को एक नाबालिक बालिका के अपहरण करने की शिकायत उसके परिजनों के द्वारा दर्ज कराई थी। जिसमें बालिका के पिता के द्वारा उसकी नाबालिक बालिका के अपहरण होने की सूचना थाने पर दी गयी। घटना को गंभीरता से लेते हुये तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। राज्य हेल्पलाईन डायल 112 के माध्यम से भी घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा जिला नर्मदापुरम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी संजू चौहान के द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया। अपहृता को सोहागपुर मैन मार्केट की गली से लाल रंग की शिफ्ट कार एमपी 04 जेडआर 8590 में आरोपी हमजा खान, रिजवान खान, जाहिद खान के द्वारा कार में बैठाकर माखन नगर तरफ ले गये थे, जो अपहृता के भाई के देख लेने पर पुलिस को सूचना देते हुये पीछा किया गया। सोहागपुर पुलिस के द्वारा बाबई पुलिस को भी सूचना दी गयी। थाना बक्तरा, थाना बाडी की पुलिस से संपर्क किया गया, आरोपियों को अंदेशा होने पर की पुलिस पीछा कर रही थी। रिजवान और जाहिद क्रियेटा कार लेकर अपहृता एवं हमजा को छोडकर माखननगर से आगे चले गये थे। हमजा के दोस्त सलमान एवं संजू के द्वारा सफेद रंग की क्रियेटा कार क्रमांक एमपी 04 ईव्ही 5219 से वापिस फॉरेस्ट कॉलोनी सोहागपुर आ गये थे। घटना मे लिप्त उक्त सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा तत्काल हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही….
1. दो जिलों की पुलिस की सतर्कता।
2. 04 थानों की पुलिस का तत्काल एक्शन ।
3. अपहृत बालिका 04 घंटे के अंदर दस्तयाब।
4. पांच आरोपीगण पुलिस हिरासत में।
5. दो कार जप्त (1) लाल रंग की शिफ्ट कार एमपी 04 जेडआर 8590, (2) सफेद रंग की क्रियेटा कार क्रमांक एमपी 04 ईव्ही 52191…..
6. हिरासत में लिये गये आरोपी (1) हमजा खान पिता मो. नजीर खान निवासी मस्जिद के पास बाडी जिला रायसेन, (2) रिजवान खान पिता रफीक खान निवासी वार्ड नं. 5 सोहागपुर, (3) सलमान खान उर्फ फैजल खान पिता जफ्फार खान निवासी पिजारा मोहल्ला माखननगर, (4) जाहिद खान पिता सलीम खान निवासी बजीरगंज कॉलोनी बाडी जिला रायसेन, (5) संजीव मीना पिता शेर सिंह मीना निवासी जमुनिया थाना माखननगर ।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक ऊषा मरावी, उनि मेघा उदेनिया, प्र.आर. नरेन्द्र पटेल, आर दिनेश धुर्वे की मुख्य भूमिका रही।
सराहनीय भूमिकाः- सउनि गणेश राय, आर. सुनील ओझा, आर. विवेक सोनपुरे, आर. राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

