
नर्मदापुरम / हमारा गाँव संगठन मध्यप्रदेश की नर्मदापुरम ज़िला टोली की बैठक ब्लॉक केसला के सुखतवा में संपन्न हुई । जिसमें संगठन में प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने कहा आज़ादी के 79 वर्ष के बाद भी आदिवासी समुदाय और अन्य ग़रीब समुदाय अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। प्रशासनिक व्यवस्था के ठीक नहीं होते तक वंचित समाज ग़ुलामी का जीवन जीने के लिए मजबूर रहेंगे ।
संगठन के ब्लॉक संयोजक जयसिंह बारसकर ने संगठन का उद्देश्य शासकीय योजना हमारा अधिकार को विस्तार से बताया और कहा जन्म से लेकर मृत्यु तक शासन के अनेक योजना का संचालन कर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे है, परंतु आज भी आदिवासी समुदाय मज़दूरी, पलायन करने को मजबूर है। यदि सरकारी योजना का लाभ मिल जाता तो आदिवासी समुदाय आराम से घर बैठ कर जीवन जी सकता था । संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश उईके ने संगठन के दूसरे उद्देश्य को बताते हुए कहा आदिवासी संस्कृति, रीति रिवाज लोग भूलते जा रहे है जिसको बचाने के लिए संगठन गाँव गाँव जाकर सांस्कृतिक क्रांति लाने का काम करेगा । बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा किया और समाधान करने की योजना बनाई । बैठक में मुख्य रूप से हमारा गाँव संगठन के प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे, ब्लॉक संयोजक जयसिंह बारस्कर, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश उईके, ब्लॉक खेल प्रमुख पवन कलमे, संस्कृति प्रमुख शिवराम काजले, सह संस्कृति प्रमुख बारेलाल चौहान, RTI सह प्रमुख भागराम नागले, सेक्टर प्रमुख सुखतवा धीरज चौहान, सेक्टर संयोजक चाँदकिया मोहनसिंह भुसारे, सेक्टर अध्यक्ष सरवन कास्दे, सेक्टर अध्यक्ष कालाआखर ईश्वरदास उईके, जनपद सदस्य सुनील नागले, कमलसिंह मवासे, अमित काजले, नरेश अखंडे, चंद्रशेखर बारसकर, अमर चौहान सहित लगभग 20 गाँव के प्रभारी उपस्थित रहे ।

