
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड माखननगर नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाजसेवा समिति ( सेक्टर क्रमांक 04 ) द्वारा ग्राम गूजरवाड़ा में राहगीरों की प्यास बुझाने सार्वजनिक प्याऊ लगाया गया। जनपद पंचायत सदस्य भगवानदास यादव, वरिष्ठ समाजसेवी सरदार यादव एवं विकासखण्ड समन्वयक नरेंद्र देशमुख की उपस्थिति में सार्वजनिक प्याऊ का निर्माण किया गया। नवांकुर संस्था अध्यक्ष नीतिराज सिंह यादव ने बताया कि अब धूप तेज होने लगी है। गांव के इस बस स्टैंड पर सैकड़ो राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। पीने के पानी के लिए परेशान होते रहते हैं। नवांकुर संस्था ने निर्णय लिया कि हमारे गांव में एक सार्वजनिक प्याऊ का निर्माण करेंगे और आज हमने सार्वजनिक प्याऊ का निर्माण किया। विकासखण्ड समंवयक नरेंद्र देशमुख ने बताया कि 19 मार्च से संपूर्ण मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन महा अभियान का आगाज हो गया है और हमें जल संचय के विभिन्न आयामों पर कार्य करना होगा अन्यथा आगामी कुछ सालों में जल संकट की समस्या आयेगी। जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत “जल मन्दिर प्याऊ” जल गंगा संवर्धन महा अभियान का हिस्सा है। ग्रामवासियों ने भी इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की और समिति को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नरेंद्र देशमुख (विकास खंड समन्वयक)सरदार पटेल (भूतपूर्व सरपंच), भगवानदास यादव (कृषि समिति सभापति माखननगर), नीतिराज सिंह यादव (नवांकुर संस्था प्रमुख), सुरेश यादव (परामर्शदाता), गेंदालाल यादव (अध्यक्ष), शुभम गोस्वामी (सचिव), तारेश परसाई, चन्दन यादव, कैलाश कहार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गूजरवाडा एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

