
नर्मदापुरम / मामले में पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन दिनांक 29/08/2023 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में दिया कि मोबाइल धारक अज्ञात आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर अश्लील बातें कर छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी। जिस पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 680/2023 धारा 354(A), 296, 506 IPC का पंजीबद्ध कराया था, जिस मामले में आरोपी की पहचान अज्ञात होने से मोबाइल धारक की पहचान भूरा पिता नेतराम गौर निवासी बम्हनगांव कला थाना डोलरिया के रूप में होने पर आरोपी भूरा गौर की तलाश की गई। किन्तु आरोपी घटना दिनांक से ही लगातार फरार होकर अपनी पहचान छुपाते हुए अलग अलग शहरों में निवास करते हुए लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। मामला महिला संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रु. नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। आरोपी की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर द्वारा सहायक उप निरीक्षक संजय रघुवंशी एवं आर हरीश डिगरसे की टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार संपर्क में बने रहते हुए रवाना किया था। टीम द्वारा अपने अथक प्रयास, सूत्र तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी भूरा पिता नेतराम गौर निवासी बम्हनगांव कला थाना डोलरिया को नागपुर में होने की जानकारी प्राप्त कर आरोपी भूरा गौर को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि आरोपी भूरा पिता नेतराम गौर के विरुद्ध वर्ष 2011 में भी महिला संबंधी अपराध पंजीबद्ध हुआ था। जिसमें आरोपी फरार होने से माननीय न्यायालय से उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। उक्त वारंट के पालन में भी आरोपी भूरा गौर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है, उक्त मामले में भी माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी कोतवाली, सहा. उप निरी. संजय रघुवंशी, आरक्षक हरीश डीगरसे, प्र. आ. अरुण दुबे, साइबर सेल से आर. संदीप यदुवंशी आर. जितेंद्र शेषकर की रही।

