
इटारसी / दिनांक 23 मार्च 2026 दिन सोमवार चैत्र शुक्ल पंचमी को मांझी समाज के आराध्य भगवान श्रीराम के परम सखा श्री गुहराज निषादराज महाराज की जंयती संगठन पदाधिकारी व्दारा बडी धूम धाम से पूजा आर्चना कर मनाई गई। युवा मांझी समाज संगठन (युमांस) के अध्यक्ष राकेश रायकवार ने बताया की संगठन व्दारा नौ वे वर्ष में श्री गुहराज निषाद महाराज जी की जंयती का आयोजन वार्ड न.30 हरिपुरा श्री निषादराज प्रांगण में किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारी के साथ एवं वार्ड के समाजिक बन्धुओ व्दारा भगवान श्री गुहराज निषादराज महाराज कि पूजा आर्चना करके प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन पदाधिकारी रोहित रायकवार, रजत रायकवार, संतू रायकवार, लक्ष्मीनारायण गोयले, प्रहलाद रायकवार, अजय रायकवार, मोहन रायकवार उपस्थित थे।

