नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे के नेतृत्व में वार्ड कमेटी गठन हेतु वार्ड वार बैठके आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार वार्ड 22 की बैठक गुलाब दास सराठे के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सौरभ राय को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, मंजुल मणि ढीमोले, सूरज तिवारी, जीतेन्द्र गोरेले, बबलू मीना, छाया मीना, दमयंती बाई, छोटेवीर, रामकुमार शर्मा, प्रीतम चौहान, सुभाष मालवीय, चतुरलाल, सोनू द्विवेदी, विशाल प्रधान, चम्पालाल सिरवेया, अभिषेक वामने, संगीत गौर, विनीत गौर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

