
नर्मदापुरम / राहुल प्रधान ने छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति एवं सामाजिक रूप से जिले में आदिवासी अंचलों में जमीनी स्तर से कार्य करते हुए जिले में अपनी एक पहचान स्थापित की। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यमवर्गीय परिवार से राहुल प्रधान को नगरपालिका चुनाव में टिकट प्रदान की सभी के भरोसे ओर विश्वास को बनाते हुए राहुल प्रधान ने पार्षद के रूप में अपना विजय अभियान शुरू किया। सरल स्वाभाव ओर सब को साथ लेकर चलने वाले प्रधान ने जनजाति समाज के उत्थान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर कार्य किया।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार……
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर राहुल प्रधान ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम, संभाग प्रभारी कांत देव सिंह, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया, विधायक विजयपाल सिंह, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, पूर्व अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल एवं इटारसी नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के प्रति आभार व्यक्त किया।
साथियों ने शुभकामनाएं दी……..
पवन मर्सकोले, राजेश चौहान, शुभम टिकरिया, संजय युवने, रजत मर्सकोले आदि साथियों ने नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं।

