नर्मदापुरम / बड़वाह नगर में सौभाग्य और आस्था का प्रमुख पर्व गणगौर पूरे उत्साह और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। “गणपति ईसर पूजै पार्वती” जैसे मंगल गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मारवाडी स्वर्णकार सोनी ‘समाज की महिला मंडल द्वारा गणगौर पर्व का आयोजन रखा गया है। महोत्सव के तहत रविवार को महिला मंडल ने एमजी रोड स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गोल बिल्डिंग झंडा चौक शीतला माता बाजार होते हुए नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उद्यान पहुंचा। उसके बाद पुनः सराफा बाजार तिलक मार्ग होते हुए सोनी धर्मशाला मे समपन्न हुआ । शाम 4 बजे सभी महिलाएं आनंदेश्वर पर एकत्रित हुई। जगह- जगह समाज बंधुओं ने स्वागत किया। इस दौरान समाज महिला अध्यक्ष पिंकी सोनी, सीमा सोनी, राजकुमारी सोनी, प्रीति सोनी , सारिका सोनी, टीना सोनी, पुष्पा सोनी, भावना सोनी, रीना सोनी, सारिका सोनी, शिला सोनी, अभिलाषा सोनी, रजनी सोनी, रितु सोनी, अल्पना सोनी, सारिका सोनी, मोहिनी सोनी, सुनीता सोनी, लक्ष्मी सोनी, विद्या सोनी, आशा सोनी, पमा सोनी, शम्मी सोनी, चांदनी सोनी एवं सभी महिलाओं ने हर्षौल्लास के साथ गणगौर का पर्व बनाया और बाने के पश्चात सोनी धर्मशाला में स्वल्पाहार का आयोजन हुआ।

