
नर्मदापुरम / विगत दिवस भारत विकास परिषद शाखा नर्मदापुरम का 26-27 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मति से निर्वाचन अधिकारी अनंत अर्जरिया एवं प्रान्त समन्वयक डी एस दांगी की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए सर्वसम्मति से अमन दुबे को अध्यक्ष नियुक्त किया है। सचिव पद हेतु नलिन पटेल, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता को नियुक्त किया। साथ ही अन्य पदाधिकारी महिला प्रमुख उषा अग्रवाल, सेवा – चंद्रशेखर शर्मा, संस्कार – सुनीता, पर्यावरण-अमरज्योति भदौरिया, संपर्क दुर्गा भदौरिया को नियुक्त किया। समस्त सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष अमन दुबे को बधाई दी एवं सम्मान किया गया। अमन दुबे ने समस्त सदस्यों को धन्यवाद दें कर आगामी वर्ष राष्ट्र हित सर्वोपरि मान कर समाज का कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करूँगा एवं नर्मदा की स्वच्छता एवं पर्यावरण/पौधरोपण पर काम करने का संकल्प दोहराया।

