
नर्मदापुरम / दिनांक 22 मार्च 2026 को शिवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। थाना प्रभारी विवेक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी पंकज बट्टी पिता हरिराम बट्टी, उम्र 43 वर्ष, निवासी बादर खोह थाना शिवपुर को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से देशी एवं लाल मसाला क्वार्टर की कुल पांच पेटियों में रखी 250 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 41.760 लीटर एवं अनुमानित कीमत 19,400 रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा मौके पर ही शराब को जप्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में ले लिया है तथा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है। थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

