
नर्मदापुरम / रविवार दिनॉंक 22 मार्च को भारतीय जैन संगठन पूना के प्रोग्राम में अपनी सहभागिता के तहत नर्मदापुरम चेप्टर द्दारा विश्व जल दिवस पर “जल के महत्व“ जल संकट के प्रति जागरूकता “जल संसाधनों के संरक्षण एवं टिकाऊ प्रोग्राम के तहत संगोष्ठि का आयोजन होटल मीनाक्षी में किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रख जल संरक्षण एंव संसाधनों पर चर्चा की तथा सभी ने जल को जीवन बताते हुये कहा कि पुरुष के अपेक्षाकृत महिलाओं की महती भूमिका होती है। जल के संरक्षण में संगोष्ठी में भारतीय जैन संगठन की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा हम शहर में निवास करते है हमको वॉटर हॉरवेटिंग लगाना बहुत जरूरी है। पुरूष वर्ग अध्यक्ष एन सी जैन ने कहा कि पानी की जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, पानी के बिना जीवन सम्भव नहीं है। महामंत्री अनीता अरुण जैन, सचिव पवन जैन, उपाध्यक्ष अरुण जैन, प्रवक्ता डॉं. प्रदीप जैन, संजय जैन, रत्नेश जैन, रीतेश जैन, अपूर्व जैन, अनीता आर एल जैन, श्वेता जैन, रेखा गोयल, जयंती जैन, शारदा जैन, रीना रीतेश जैन, रीना रत्नेश, जैन सुनीता जैन, राशि जैन, उषा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सभी अपने अपने विचार रख संगोष्ठि को सफल बनाया।

