नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति (सेक्टर क्रमांक 05 बासनीया कला) द्वारा दिनांक 21/3/2026 दिन शनिवार को ग्राम महुआढाना में जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई एवं जल का संग्रहण करने की शपथ दिलवाई गई। साथ ही स्वच्छता के विषय में चर्चा की गई। संस्था ने अपनी बात जनता के बीच में रखी। जिसमें समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लोवंशी एवं गांव के सरपंच सचिव व सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।

