नर्मदापुरम / समस्त हिंदू समाज के तत्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के रुपरेखा हेतु राम जी बाबा समाधि स्थल पर बैठक आयोजित की गई। बैठक का समय दोपहर ठीक 12:00 बजे आयोजित हुई। बैठक में शोभायात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से निकालने हेतु विस्तृत योजना बनाई गई। समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए निर्धारित स्थल श्री खेड़ापति हनुमान जी मंदिर, नर्मदापुरम पर समापन की जाएगी। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 8 अखाड़े एवं विभिन्न आकर्षक झांकियां रहेंगी, जो कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाएंगी। समिति द्वारा समस्त हिंदू समाज, माताएं-बहनें एवं दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शोभायात्रा एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
निवेदक…
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल नगर समिति, श्री खेड़ापति हनुमान समिति, श्री बजरंग व्यायाम शाला ग्वालटोली, नर्मदापुरम।
बैठक में उपस्थित बजरंग दल जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला सह गौरक्षा प्रमुख विनोद दायमा, बजरंग व्याम शाला अध्यक्ष पवन मौर्य, नगर मंत्री किशोर गौर, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, नगर सहसंयोजक राहुल बड़कुर, नगर सह गौरक्षा प्रमुख विक्रम पासी, विक्रम तोमर, उमेश तोमर एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

