

सिवनी मालवा / सुहागन महिलाओं ने पति की दिर्घायु सुखी जीवन की कामना एवं अविवाहित युवतियो ने योग्यवर की प्राप्ति के लिए 16 दिवसीय गणगौर उत्सव का शनिवार को समापन किया। मारवाड़ी समाज की सदस्य नीरू राठी ने बताया चैत्र शुक्ल पक्ष तीज के अवसर पर सुबह महिलाओं और युवतियों ने सोलह श्रृंगार करके पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ गोर गोमाती की पूजा अर्चना की। इस दौरान पार्वती के गीत गाते हुए श्री सीताराम मंदिर में ईसर गोर की पूजा अर्चना के साथ ही गोर गोर गोमती ईसर पूजे पार्वती मेहंदी कुमकुम हल्दी चुंदड़ी के गीत गाते हुए सीता राम मंदिर मे ईसर गोर की पूजा अर्चना की। साथ ही कुमकुम, हल्दी और मेहंदी के टीके लगाकर विदाई दी। शाम 5:00 बजे श्री सीताराम मंदिर कल्लू चौक से बेड बाजे के साथ ईसर गोर की प्रतिमा को दूल्हा दुल्हन के रूप में सजाकर मारवाड़ी महिलाओं ने नगर के प्रमुख मार्ग से नृत्य करते हुए शोभा यात्रा निकाली। इस शोभायात्रा का विर्सजन स्थानीय राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर पर जाकर किया जहां पाती झाले देने के बाद अपने-अपने पतियों के नाम लेकर ईसर गोर को पानी पिलाया और ज्वारे की बाड़ियो को विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इसमें माहेश्वरी समाज, ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, खंडेलवाल समाज सहित सकल मारवाड़ी समाज की महिला युवती और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज नीरू राठी, कृष्णा व्यास, प्रीति गोयल, सुनीता सारडा, पूजा अग्रवाल, रेखा पारिख, मीना अग्रवाल, भारती अग्रवाल, कविता अग्रवाल, साधना गोयल, प्रेमलता तोषनीवाल, सुधा महेश्वरी, शीला सारडा, ऊषा सारडा, कविता खडलोया, मोना टावरी, सविता टावरी, रेनू राठी, पुनीता सारडा, स्वाति महेश्वरी, भावना पुरोहित, कविता मोदी, मेघा उपाध्याय, अनीता खंडेलवाल, ममता खंडेलवाल, मेघा खंडेलवाल, वर्षा शर्मा, रंजू शर्मा, वंदना जैन, अलका गोयल, ममता पुरोहित, चित्रा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अनिता जांगरे, सीमा उपाध्याय, संगीता जैन, नीतू शर्मा सहित महिला मंडल उपस्थित थी।

