नर्मदापुरम / सोहागपुर पुलिस ने सोहागपुर थाना के प्रकरण में हवाई फायर करने वाले आरोपी अभयपुरी गोस्वामी एवं शस्त्र लाइसेंस धारक प्रशांत पटेल से 12 बोर बंदूक एवं लाइसेंस जप्त किया गया है। शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस धारक प्रशांत कुमार पिता भैरोंसिंह पटेल उम्र 41 साल निवासी ग्राम गोल हाल सेमरी हरचंद के विरुद्ध धारा 30 आर्म्स अधिनियम का इजाफा किया गया। अग्रिम कार्रवाई शस्त्र लाइसेंस के निरस्त कराने की होगी, थाना क्षेत्र के सभी शस्त्र लाइसेंसधारीयों को निर्देशित किया जाता है, कि शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का पालन करें इनका उल्लंघन करने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण करवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में एसडीओपी सोहागपुर, थाना प्रभारी सोहागपुर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सेमरी हरचंद उप निरीक्षक आकाशदीप पचाया के द्वारा की जा रही है।

