

इटारसी / अभी तक कई मामलों में जनता की सेवा के लिए अपने संघर्ष के साथियों के साथ मिलकर जल सत्याग्रह, भूख हड़ताल, धरना प्रदर्शन, आंदोलन से अपनी एक अलग पहचान बना चुके धरना किंग गज्जू तिवारी कई बार सफलता हासिल कर चुके है। जिससे आम जनता में उनके प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा। इसी का प्रमाण है कि अब गज्जू तिवारी के घर आए दिन ये दृश्य दिखाई पड़ता है। इस मामले के बारे में गज्जू तिवारी ने बताया कि इटारसी शहर के आधा सैकड़ा से ज्यादा घर के निवासी जो कि कई वर्षों से एफ.सी.आई इंडियन ऑयल के पास जवाहर नगर में रह रहे हैं। उनका बिजली मीटर कनेक्शन अस्थाई लगा है और बरसों हो गए। लापरवाही के चलते चाहे वह लापरवाही ठेकेदार की हो या एमपीईवी के अधिकारियों की, नेता की चाहे जिसकी हो लेकिन परेशान तो सिर्फ गरीब जनता को होना पड़ा। श्री तिवारी ने बताया कि आज मेरे निवास पर सभी 80 घर के लोग आए जवाहर नगर के जिनका बिजली का बिल टेंपरेरी कनेक्शन के आधार पर आ रहा है और जब इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारी नेतागणों से चर्चा की इसके बाद बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डी जी एम और अस्सिटेंट इंजीनियर दोनों अधिकारियों से जाकर मिले साथ ही एसडीएम से भी फोन पर चर्चा की और इस समस्या को हल करने को लेकर रहवासियों के साथ तत्काल वहां पर सबको लेकर पहुंच गए। तब एमपीवी के अधिकारियों ने पूरी बात को सुना और हमारे निवेदन को स्वीकार किया, अगर उनकी समस्या का निराकरण नहीं होता है, तो हम आने वाले दिनों में अपने कांग्रेस परिवार के सभी साथियों के साथ मिलकर आंदोलन के साथ ही उनकी समस्या का निराकरण करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

