इटारसी / कल दिनांक 22/3/2026 दिन रविवार को पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित 11केवी टाऊन फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक थाने के पीछे लाइन एरिया में केबल डालने के कार्य करने के चलते बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र……
सम्पूर्ण मार्केट एरिया, लाइन एरिया, नेहरूगंज, पत्ती बाजार , पीपल मोहल्ला एवं फीडर से संबंधित समस्त क्षेत्र। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है। इटारसी शहर में विद्युत शिकायत के निराकरण हेतु 1912 नंबर 24 घंटे उपलब्ध है एवं नंबर पर कॉल करना आवश्यक है, 24 घंटे में किसी भी समय आपके घर की विद्युत सप्लाई समस्या हो तो तुरंत घर बैठे 1912 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए एवं समय पर निराकरण पाए।

