
नर्मदापुरम / बड़वाह / गोपाल मंदिर भक्त मंडल बड़वाह एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विशाल पाठक के संयुक्त तत्वाधान में हिंदू नववर्ष के पवन अवसर पर गोपाल मंदिर महंत हनुमान दास महाराज के सानिध्य में नगर सेठ की बाड़ी में आयोजित कार्यक्रम शुक्रवार रात्रि 9 बजे भजन गायिका ब्रज रस अनुरागी पूर्णिमा (पूनम दीदी) ने अपनी सुमधुर वाणी में भजनों की सिलसिलेवार प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदर धाम आश्रम के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बालकदास जी महाराज और सत्ती घाटा मंदिर के महंत सुंदर भारती जी महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे यार सांवरे भजन की प्रस्तुति दी…..
पूनम दीदी ने मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे यार सांवरे नंद लाला बृज में आए”, “श्याम मोरे नैनन आगे रहियो”, “तू जितने मर्जी दुख दे दे”, “आ जा श्यामा तेरी याद आई” और “तेरे बिना घनश्याम”राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी” और “मेरे सिर पर रख दो हाथ, दीनानाथ” जैसे की प्रस्तुति दी, पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे और कई भक्तों की आंखों से भावुकता के आंसू छलक पड़े। भजनों के दौरान कृष्ण नाम की रसधारा बहती रही और माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
बोले श्रोता यादगार रहेगी सुर संध्या……
विशाल पाठक ने बताया कि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयसिंह चावड़ा ने हिंदू नववर्ष के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित का संदेश दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि गोपाल मंदिर भक्त मंडल बड़वाह एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विशाल पाठक के संयुक्त तत्वाधान में सुर संध्या ने दिल खुश कर दिया। इतना आनंद हमें कभी किसी कार्यक्रम में नहीं आया, जितना यहां आया है। बेहतरीन आयोजन है। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कराया जाएगा।
इनकी रही अहम भूमिका…..
आयोजित सुर संध्या में मुख्य भूमिका गोपाल मंदिर भक्त मंडल बड़वाह महंत हनुमान दास महाराज विशाल पाठक नगर सेठ की बाड़ी गणेश पटेल मित्र मंडल पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इनमे पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता पार्षद गणेश पटेल, रजनी भंडारी, सुनील चौधरी, अनिल राय, पंडित अखिलेश गौतम, सटी शर्मा, राजू राठौड़, सुनील नामदेव और विजय महाजन प्रमुख थे। बड़ी संख्या में भक्तगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. परेश विजयर्गीय द्वारा किया गया।
श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई…….
कार्यक्रम के समापन पर श्री गोपाल मंदिर भक्त मंडल की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। मंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

