
नर्मदापुरम / शनिवार को नगर में ईद उल फ़ित्र का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 8:30 बजे ईदगह पर शहर क़ाज़ी अशफ़ाक़ अली ने नमाज़ अदा करायी। जहाँ हज़ारो की तादाद में मुस्लिम धर्मावलंबी ने नमाज़ अदा की। ततपश्चात शहर क़ाज़ी द्वारा ईदगाह पर विशेष दुआ की गयी। जिसमे देश प्रदेश एवम् नगर की खुशहाली भाईचारा और तरक्की के लिए हज़ारो हाथ उठे। ईद की नमाज़ शहर की अनेको मस्जिदों भी अदा की गयी। अंतिम नमाज़ बड़ी बजरिया सेठ साहब वाली मस्जिद में प्रातः 9.30 बजे अदा की गयी गईं । इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, SDOP जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी शहर कोतवाली कंचन ठाकुर, फैजान उल हक़, धर्मेंद्र तिवारी, गुलाम मुस्तफा, कमलेश बाथरे, रिजवान खान, अनोखे लाल राजोरिया, अजहर खान, मो. आमिर, अफजल सिद्दीकी, शेख हबीब, फैजान खान, अमीन राइन, नावेद कुरैशी, आयुष्मान अवस्थी, जब्बार खान, लतीफ खान, शाहरुख खान आदि उपस्थित रहे। अंजुमन मुफ़िदुल इस्लाम कमेटी नर्मदापुरम् ने ईद की त्यौहार पर शहर में की गई उचित व्यवस्थाओ को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद एवं पुलिस प्रशासन का आभार माना।

