




नर्मदापुरम / सिंधी कॉलोनी संत सतराम धाम से बाइक रैली प्रारम्भ होकर सत रास्ता होते हुए कृष्णा पुरी दरबार साहब होकर अमर चौक से जयस्तंभ चौक से नर्मदा घाट के दर्शन कर संतन जे झोपड़े साहब पर सम्पन्न हुई एवं गुरुद्वारे में दिन भर भंडारा का कार्यक्रम हुआ। शाम को गोकुलपुरी सिंधी कॉलोनी से चल समारोह नर्मदा घाट पर समापन हुआ। इस अवसर पर महिलाए भी बाइक रैली में शामिल हुई।

