नर्मदापुरम / विदिशा / ओशो संबोधि दिवस प्रातः 7:00 बजे गंधर्व बिहार सुनील जैन कृषि फॉर्म विदिशा में होगा आयोजित। विदिशा नगर हमेशा से आध्यात्मिकता का केंद्र रहा है। यहां पर लगातार धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियां चलती रहती है। इसी क्रम में विदिशा में ओशो केंद्र पर ओशो संबोधि उत्सव कार्यक्रम रखा गया है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं लायंस पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि दिनांक 21 मार्च 20 26 दिन शनिवार को ओशो का संबोधि दिवस को उत्सव के रूप में ओशो प्रेमीयो द्वारा मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ होगा। ओशो संबोधि दिवस उत्सव में कीर्तन, भजन, ध्यान, सक्रिय ध्यान, प्रवचन, ओम ध्यान सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह संपूर्ण कार्यक्रम निरंतर चलने वाले ओशो केंद्र गंधर्व बिहार सुनील जैन का फार्म हाउस उदयगिरि रोड पर संपन्न होगा। संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर 97549 40396 हैं। विदिशा के सभी ओशो प्रेमी, शहर के सभी ओशो सन्यासियों, ओशो प्रेमियों एवं नगर वासियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर अमूल्य आनंद का लाभ उठाने का आग्रह किया हैं।

