नर्मदापुरम / अचानक आसपास क्षेत्र में बारिश होने शुक्रवार को दिन का तापमान 1 दिन में ढाई डिग्री कम हुआ लोगों को गर्मी से मिली राहत। मार्च के प्रारंभ से ही गर्मी ने अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। लेकिन अचानक मौसम के बदलाव से गर्मी का असर कम हुआ। गुरुवार को मौसम विभाग द्वारा दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं आज शुक्रवार को दिन का तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। अब जबकि किसानों की गेहूं की फसल काटने को तैयार है और बारिश होने से फसल काटने में दिक्कत आएगी। अक्सर यह देखा गया है कि जब भी फसल कटने को तैयार होती है कोई ना कोई प्राकृतिक आपदा आ ही जाती है। बीती रात कई जगह हल्की बारिश हुई एवं कहीं-कहीं बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले भी गिरे।

