नर्मदापुरम / राई, खंडवा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत आज रुक्मणी कृष्ण विवाह का उत्सव मनाया गया। जिसमें कथा वाचक पंडित नीलेश उपाध्याय भक्ति पथ आश्रम अर्चना गांव लुचगांव के द्वारा दिव्य कथा आयोजित हो रही है। समस्त निमाड के क्षेत्रवासी कथा श्रवण कर बड़े मुग्ध हो रहे हैं एवं ऐसी कथा को सुन के उन्हें बड़ा आनंद एवं भक्ति प्राप्त हो रही है। पंडित निलेश उपाध्याय सिवनी मालवा तहसील के ग्राम अर्चना गांव में रहते हैं। जिनके द्वारा नर्मदा परिक्रमावासी की सेवा का प्रकल्प चलाने के लिए नर्मदा भक्ति पथ आश्रम उन्होंने खोला है। कथा में जो भी दान दक्षिणा आती है उसके द्वारा नर्मदा भक्ति पथ आश्रम में पधारे परिक्रमा वासियों की सेवा भोजन प्रसादी रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाती है और नर्मदा के आशीर्वाद से सतत उनके आयोजन लगातार चलते रहते हैं, नर्मदा भक्ति पथ आश्रम में सेवा के लिए पंडित रोहित तिवारी, पन्नालाल गुर्जर सनावद एवं इंदौर के श्री शर्मा और अन्य लोग भी इस सेवा के प्रकल्प में सतत लगे हैं। यहां से परिक्रमासी सेवा के द्वारा प्रसन्न होकर और आशीर्वाद देकर जाते हैं कि मां नर्मदा की कृपा ऐसी बनी रहे।

