

इटारसी / ऑल प्रगतिशील पेन्शनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पेंशनरों का सम्मेलन गंजबासौदा में संपन्न हुआ। इसमें भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, विदिशा रायसेन के प्रतिनिधि एकत्र हुए। इस दौरान प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया। पेंशनर अपने किसी साथी की मृत्यु होने पर शासन से 1 लाख 25 हजार अनुग्रहीत राशि, अपने बेरोजगार बच्चों के लिए पीले राशन कार्ड तथा शासकीय कर्मचारी के समान महँगाई भत्ते की मांग कर रहे हैं। पेंशनरों की ओर से संगठन के प्रांत अध्यक्ष सुधीर दुबे ने शासन के प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव बसंत गिरी गोस्वामी, जिला अध्यक्ष केदारनाथ बिसोपिया, संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम पवन शुक्ला, इटारसी नगर अध्यक्ष गेंदा पुरी, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप गिरी, रघुनाथ प्रसाद पटेल आदि पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

