
नर्मदापुरम / वार्ड नं 26 मदारवाड़ा में सुबह के समय विगत कई माह से घरों में नल से गंदा (मटमैला) तथा दूषित पानी आ रहा है। जिससे यहां के आमजन पर गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है तथा इस क्षेत्र की पाइपलाइन में सैकड़ों अवैध कनेक्शन सहित कई जगह लीकेज होने से जल प्रवाह तथा सप्लाई बाधित होता है। स्थानीय निवासी अजय शर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका सहित वार्ड के नल जल प्रभारी आसिफ खान को की जा चुकी है, किन्तु कोई समाधान नहीं किया गया है। सवाल यह है कि नगर पालिका की ऐसी लापरवाहियों के चलते इंदौर जैसी घटाना होने पर जवावदारी किसकी होगी।

