नर्मदापुरम / बड़वाह / राष्ट्रीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेश बड़ोले कसरावद एवम महिला महा सभा अध्यक्ष शीतल डोंगरे मंडलेश्वर तथा युवा महासभा अध्यक्ष प्रबल भार्गव द्वारा महेश्वर के संस्कृत विद्यालय नर्मदा तट पर अपनी अपनी कार्यकारिणी की संयुक्त रूप से घोषणा की। जिसमें बड़वाह समाज के विप्रजनों को कार्यकरणी में भारी संख्या में जगह दी गई। बड़वाह नार्मदीय समाज के सचिव दिलीप शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिलिप अत्रे को राष्ट्रीय मंत्री, महेंद्र बड़ोले को कार्य समति सदस्य, अर्चना कोठारी को महिला महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शिवम शर्मा को युवा महासभा में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा ऋषिका बड़ोले, दामिनी पागरे, लक्ष्मी चिंचे, सुधा पागरे, स्वेता केसरे को महिला सभा में अन्य पदों पर स्थान दिया गया है। नार्मदीय ब्राह्मण समाज बडवाह द्वारा राजेश बड़ोले राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला महासभा अध्यक्ष युवा महासभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। साथ रास्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलिप शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री दिलीप अत्रे एवम राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना कोठारी को मनोनीत होने पर बडवाह विप्र समाज के गोपाल कृष्ण पागरे, मधुसूधन कोठारी, रविन्द्र बर्वे, राजा शर्मा, गोविंद शर्मा, यशवंत जोशी, सुनील शर्मा, अमित शर्मा, सुमित शर्मा, अरविंद बरवे, संतोष चिंचे, व्ही एस गावशिन्दे, अशोक गीते आदि ने महासभा का आभार व्यक्त किया है एवम मनोनीत पदाधिकारियो को बधाई दी है।

