नर्मदापुरम / जब से ईरान इजरायल अमेरिका का युद्ध प्रारम्भ हुआ है, तो गैस सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने लोगों की भीड़ लग गई है और नंबर नहीं लगने से लोग परेशान भी हो रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब मोहल्ले में कोई सिलिंडर की गाड़ी आती है तो लोग उसके पास जाते हैं और ब्लैक में सिलेंडर ले भी रहे हैं। जिनका रेट लगभग ₹2000 चल रहा है, अब प्रश्न उठता उठता है कि ब्लैक कौन कर रहा है जबकि सिलेंडर नंबर से मिल रहे हैं। युद्ध के पहले गैस सिलेंडर रिफिल की बुकिंग आसानी से हो जाती थी, लेकिन अब आसानी से रिफिल बुकिंग नहीं हो रही है जिससे आम नागरिकों को काफी तकलीफ हो रही है।

